कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।महाशिवरात्रि के मौके पर बुधवार की सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों समेत आस-पास के ग्रामीण इलाकों में काफी चहल-पहल देखी गयी।
खास तौर से स्थानीय गुप्ता धाम में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने अहले सुबह से ही भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं की लंबी कतार देखी गयी। खास बात यह है कि यहां के गुफा में विराजमान शिवलिंग को इस बार भी रंग- बिरंगे फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जो पूरे इलाके में विशेष आकर्षण का केन्द्र बना है।
सोन नदी से जल भर कर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने की परम्परा यहां आज भी जीवंत है। यहां बज रहे भक्ति गानों और भत्तों के द्वारा बोलबम हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर व इसके आस-पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। भक्तों के द्वारा भगवान शंकर को प्रिय भांग, धतूरा, आख, सफेद फूल, अक्षत आदि के साथ पूरे निष्ठा के साथ पूजा किया गया।
पुलिस बल किया गया तैनात भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे हैं।
