कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)। राजवंशी देवी इण्टर कॉलेज महिउद्दीनपुर कोन में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पुनर्गठन किया गया। परिषद के नये नगर उपाध्यक्ष अविनाश जायसवाल चुने गये। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की आवाज को बुलंद करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। हम कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।
संगठन के नगर मंत्री कुंदन चौबे,चुनाव अधिकारी शैलेश सिंह ,संयोजक मनमोहन निषाद, सहसंयोजक सौरभ सिंह,जिला संयोजक अमन कुमार ,नीलेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।