कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
–कोन थाना क्षेत्र के नकतवार में विवाहिता का फंदे से झूलता मिला था शव
कोन(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी चांचीकला क्षेत्र के ग्राम नकतवार निवासी सविता कुमारी 19 वर्ष पत्नी छोटेलाल गुप्ता का शनिवार को सुबह अपने घर के बडेर से संदिग्ध परिस्थिति में झूलता हुआ शव मिला था, सूचना पर कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था । वहीं घटना की सूचना मिलते ही सविता के पिता गिरधारी साह निवासी ग्राम बिरबल थाना धुरकी गढ़वा झारखंड ने थाना में तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना की आरोप लगाते हुए अपने दामाद छोटेलाल गुप्ता, व समधी व समधीन तीनों मिलकर दहेज प्रताड़ना में मेरी पुत्री सविता को हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। जिसे गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि मृतक के पिता के तहरीर पर पति छोटेलाल समेत तीन लोगों पर धारा 85,80(2)बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सविता की शादी दो वर्ष पहले ही नकतवार निवासी छोटेलाल गुप्ता से हुई थी।