वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)

रावर्ट्सगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत बहुआर के कंपोजिट विद्यालय खचार पर आज वार्षिकोत्सव समारोह और साथ ही विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वहां नियुक्त रहे प्रधानाध्यापक रामवृक्ष सिंह को सभी अध्यापकों व बच्चों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, जिसमें सभी अध्यापकों नें उन्हे स्मृति चिन्ह भेंट किया। विद्यालय से अपने विदाई समारोह के अवसर पर रामवृक्ष सिंह नें सभी का आभार ब्यक्त किया और अपने अनुभवों को साझा किया और उन्होंने वहाँ उपस्थित बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हे समय के साथ चलते हुए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने की बात कही साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त अध्यापकों को उन लोगों द्वारा मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

