कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
-रात सोते समय सीने में हुआ था दर्द
-पुलिस विभाग में शोक की लहर
-थाना कोन में पीआरबी 112 नम्बर में तैनात थे हेडकांस्टेबल मांधाता सिंह
कोन(सोनभद्र)। थाना कोन में तैनात पीआरबी 112 के हेड कॉन्स्टेबल मांधाता सिंह का शव उनके कमरे में मिला। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले मांधाता सिंह की मौत रात में सोते समय हुई।
सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो दूध देने आए दूध विक्रेता ने अन्य पुलिसकर्मियों को सूचित किया। इसके बाद मांधाता सिंह को सीएचसी कोन ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में ब्रेन हैमरेज या हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हेड कॉन्स्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। 
-रात सोते समय सीने में हुआ था दर्द