कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन सीएचसी पर एक चिकित्सक के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था
कोन। करीब दो लाख आबादी वाले कोन ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। मगर यहां सिर्फ एक डॉक्टर पर स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी है। डॉक्टरों की संख्या व सुविधा बढ़ाने के लिए शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद पटेल दयालु ने गांव-गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाकर कोन में बेहतर डॉक्टर की नियुक्ति कराने की मांग की।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान बताया कि जब तक क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो जाती हैं तब-तक हस्ताक्षर अभियान
चलता रहेगा। सड़क भी इतना खराब है कि मरीज को जिला अस्पताल ले जाते समय ही ज्यादातर मरीजों की मौत हो जाती है।
हस्ताक्षर अभियान में शरीफ खान, विकास कुमार गोंड़, संतोष कनौजिया, चंद्रशेखर पटेल समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथ रहें।