कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
जुगैल(सोनभद्र)।थाना जुगैल क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग घटित दो घटनाओं में एक 40 वर्षीय व्यक्ति एवं ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय यादव पुत्र लूटूर यादव उम्र 40 वर्ष निवासी चुर्क बाजार थाना रावर्ट्सगंज जो जुगैल थाना क्षेत्र के हसरा इलाके में किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी मृत्यु हो गई। वही सुबह 7 बजे खेलते समय तालाब में जाने से लल्लू पुत्र राज नारायण उम्र ढाई वर्ष निवासी जुगैल टोला हसरा बूटी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई । मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व पुलिस टीम ने दोनोंं शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।