वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)
सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और अत्यधिक जलजमाव को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिले में 26 सितंबर 2026 को कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक संचालित होने वाले सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जारी इस आदेश के तहत जिले के सभी प्रकार के विद्यालय कल बंद रहेंगे। इसमें निम्नलिखित श्रेणियों के स्कूल शामिल हैं:परिषदीय विद्यालय (सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल)राजकीय विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय मान्यता प्राप्त सभी बोर्ड के विद्यालय (CBSE, ICSE, UP Board आदि) आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO), प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को इस नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।