कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
सोनाँचल में मार्च का आगाज सुहाने मौसम के साथ होने वाला है। प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर यहां के मौसम पर भी पड़ा है। बृहस्पतिवार को जहाँ पुरे दिन पुरवाई संग बादलों की आवाजाही रही वहीं आज दिन की शुरुआत भी बादलों के साथ ही हुई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और छिटपुट बूंदाबांदी की परिस्थितियां भी बन सकती हैं। इससे तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट और तपिश भरी धूप से राहत के आसार हैं।
मौसम विभाग के राजन सिंह ने बताया कि “बृहस्पतिवार को 2.6 डिग्री के उछाल के साथ दिन का पारा 30.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा जबकि रात का पारा छः डिग्री की गिरावट के साथ 12.6 डिग्री पर गिर गया।