कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोन थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक कोन संजीव कुमार सिंह ने किया। फ्लैग मार्च कोन थाना परिसर से प्रारंभ होकर देवाटन,बस स्टैंड,खेतकटवा सहित कई प्रमुख चौक-चौराहों और मोहल्लों से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस बल ने क्षेत्रवासियों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि मुहर्रम का धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से विशेष महत्व है, और इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। थाना प्रभारी बब्लू कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में चांची कला चौकी इंचार्ज हवलदार पाल चननी चौकी इंचार्ज समेत दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल रहे।