कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोन में कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भी पौधा लगाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोन-विंढमगंज मार्ग की समस्या को प्रमुखता से रखते हुए गड्ढामुक्त कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि कोन-तेलगुडवा मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। अब जल्द ही कोन-विंढमगंज मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, रमेश चौबे, मनोज तिवारी, वीरेंद्र राय,सूर्यभान सिंह,सुनील कुमार पूर्व मण्डल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।