वीर बहादुर सिंह/सोनभद्र (9616107197)
घोरावल से खलियारी मार्ग को स्टेट हाइवे घोषित किया गया है जिससे रावर्ट्सगंज नगर से इस हाइवे के गुजरने पर नगर का पूरा बाजार इसकी जद मे आ जा रहा, जिसका विरोध लगातार चल रहा है जिसके लिए बाईपास नगर के बाहर से बनाने को कई बार प्रस्ताव रखा गया था जिसे देखते हुए शासन की तरफ से अब परासी से मझिगाव चौबे तक बुड़हर खुर्द, बिच्छी, पलिया के साथ लगभग 10 गाँवों से होते हुए बाईपास बनाने पर सहमति की उम्मीद है जो मझिगाव चौबे के पास खलियारी मार्ग पर मिलेगा, बिच्छी मे जहाँ फ्लाईओवर का निर्माण होगा वही पलिया मे रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जायेगा, इसके लिए 60 मीटर चौड़ा जमीन को अधिगृहित किया जायेगा। भूमि अधिग्रहण को जल्द सर्वे होने की उम्मीद है।