
घोरावल (सोनभद्र) –
नीट 2026 की प्रवेश परीक्षा में अजय पटेल पुत्र स्वर्गीय डॉक्टर जय सिंह निवासी महावीर कॉलोनी वार्ड नंबर 8 घोरावल ने ऑल इंडिया रैंक 3187 प्राप्त किया l इन्होंने नीट परीक्षा2026 में 720 में 632 अंक प्राप्त किया अजय की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई आज अजय पटेल के घर पर परिवार,मोहल्ले व शुभचिंतकों द्वारा एक सम्मान सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर अजय को सम्मानित किया गया तथा संतोष पाठक एडवोकेट, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा पशु चिकित्सक डॉक्टर अरुण तिवारी एडवोकेट मनोज तिवारी शिक्षक दिलीप विश्वकर्मा प्रशांत सिंह गोपाल गोविंद पाल ने अजय का माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।आपको बताते चलें कि अजय पटेल के पिता स्वर्गीय जय सिंह मूल रूप से कुशी, घोरावल के निवासी थे बीएएमएस करने के बाद वे वार्ड नंबर 8 घोरावल में अपना निजी अस्पताल आकांक्षा क्लीनिक चलाते थे कोरोना कल में सन 2020 में डॉक्टर जय सिंह की मृत्यु कोरोना से हो गई तब से अजय पटेल की मां बेगमती ने ही अपने बेटे व बेटी की जिम्मेदारी उठाई घर पर मम्मी बेगमती अजय पटेल व छोटी बहन आकांक्षा रहती है l अजय पटेल शुरू से ही मेधावी थे इन्होंने गीतांजलि पब्लिक स्कूल घोरावल से हाई स्कूल 91% तथा राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज से इंटर 86 प्रतिशत से पास किया पिता की मृत्यु के बाद बेहद शांत व गंभीर रहने वाले अजय पटेल ने बगैर किसी कोचिंग के तथा अपनी मां की प्रेरणा से स्वाध्याय के बल पर घर पर ही अपनी तैयारी में लग रहे तथा परिवार की विकट परिस्थिति के बावजूद भी इन्होंने दूसरे प्रयास में ही नीट परीक्षा अच्छे रैंक से हासिल किया l अजय पटेल अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को देते हैं l 
आज के सम्मान समारोह में संतोष पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अजय ने तहसील व जिले का नाम किया इन्होंने अपने माता-पिता के सपने को साकार किया प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि अजय शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के रहे हैं ईनकी सफलता से हम सभी गौरवान्वित है प्राथमिक विद्यालय बेलवनिया के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने कहा कि अजय की सफलता से बच्चे प्रेरित होंगे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में घर पर अध्ययन करके भी सफलता प्राप्त हो सकती है
उक्त अवसर पर शीश पाठक सहज सिंह आकाश पाठक आशीष सत्यम मिश्रा सक्षम मिश्रा आयुष आदि लोग उपस्थित रहे l 