वीर बहादुर सिंह (9616107197,7355065848)
सोनभद्र। कठपुरवा (पसही) पावर सब स्टेशन के कुसी फिडर के गाँव होना मे प्रधानमंत्री सड़क के किनारे लगा बिजली का पोल कई दिनों से गिरने की स्थिति में है और उसके तार लटक कर विकाश सिंह ( ग्राम प्रधान) और रामानंद के दरवाजे पर इतना निचे लटक गया है की बच्चे भी छू ले जो की बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है, रामानंद, अशोक, के साथ ही दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि इसे ठीक करने को कई बार ग्रामीणों द्वारा लाइन मैन और जेई को सूचित किया गया लेकिन अब तक उसे ठीक नही कराया जा सका है इस बाबत दो से तीन बार आन लाइन टोल फ्री नम्बर पर शिकायत की जा चुकी है लेकिन उसका निस्तारण घर बैठे कर दिया जा रहा लेकिन इसे ठीक नही कराया जा रहा जो एक बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। बिजली विभाग के इस रवैये के कारण बिजली विभाग पर आये दिन आरोप लगते रहते है अब ग्रामीणों मे गुस्सा देखा जा रहा जो कभी भी फुट सकता है ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाबत एक लिखित सूचना sdo को दिया जा रहा अब देखते है की इस पर बिजली विभाग की नजर कब पड़ती है जबकि पोल की स्थिति ऐसी है की वो कभी भी किसी वाहन या ब्यक्ति के ऊपर गिर सकता है इस बाबत जब संबंधित जेई से फोन पर वार्ता कर जानकारी ली गई तो उनका कहना है की ये विषय उनके संज्ञान मे नही है।
