आइजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों का निस्तारण गलत हो रहा है इसकी शिकायत तो सामने आ रही थी लेकिन अब 1912 पर भी की जा रही शिकायतों का निस्तारण गलत ढंग से किया जा रहा यह भी शिकायत सामने आने लगी है यह समस्या पिछले कुछ महीनो से हो गई है कि 1912 पर अगर विद्युत से संबंधित किसी भी प्रकार की चाहे वह बिजली खराब हो सप्लाई बाधित हो या किसी भी प्रकार की समस्या के लिए शिकायत की जाती है तो उसका भी निस्तारण सही ढंग से नहीं किया जाता कभी-कभी तो ऐसा देखा जाता है कि विद्युत खराबी की शिकायत की गई हो और खराबी दुरुस्त न हुई हो फिर भी उसको दुरुस्त दिखाकर उसका निस्तारण कर दिया जाता है और 19 12 की तरफ से किसी भी प्रकार का वेरिफिकेशन कल नहीं आता और शिकायत वही क्लोज कर दी जाती है बात करें उच्च अधिकारियों की तो चाहे ट्रांसफार्मर के जलने की बात हो या किसी प्रकार की खराबी की बात हो या कोई उनकी समस्या हो उपभोक्ताओं की विद्युत से संबंधित उनसे यही कहा जाता है कि आप पहले 1912 पर शिकायत करें उसे पर कार्यवाही की जाएगी लेकिन वहां से भी उनके हाथ कुछ नहीं लगता यही आज देखने को मिला गांव होना के ग्रामीणों द्वारा 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने की शिकायत कल की गई और लगभग 36 घंटे बाद भी उसे पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तब जनता ने इस विषय का सजान लेने के लिए विभागीय उच्च अधिकारी को सूचित किया तब कहीं जाकर उसके कुछ घंटे के पश्चात विद्युत व्यवस्था बहाल कराई जा सकी अब देखने की बात यह है कि यह दिक्कत कहां से आ रही इसमें विभागीय अधिकारी लापरवाही कर रहे या सरकार ही इस पर शिथिल हो गई है लापरवाही या शिथिलता किसी की भी हो छवि तो सरकार की ही खराब हो रही है यह तो तय है इस पर सरकार के जनप्रतिनिधियों को अपनी नजर बनानी पड़ेगी जिससे जो भी व्यवस्थाएं सरकार के द्वारा बनाई गई हैं इसका प्रयोग जनता के द्वारा सही ढंग से किया जा सके।
