वीर बहादुर सिंह/ सोनभद्र (9616107197)
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत करमा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 19 वर्षीय आरोपी नारायण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ़्तारी की गई,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करमा थाने में दर्ज मु0अ0सं0 185/2026, धारा 137(2) और 87 बीएनएस (BNS) के तहत वांछित आरोपी नारायण मिश्रा (पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज) की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।इसी क्रम में आज 27 सितंबर 2026 को करमा पुलिस टीम क्षेत्र के करमा बाजार में वांछित अपराधियों की टोह में सक्रिय थी। इसी दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास खड़ा होकर कहीं भागने के लिए बस का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही करमा पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर त्वरित घेराबंदी की और दोपहर करीब (2:30 बजे) आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से पीड़ित नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित छुड़ा लिया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी और विधिक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।