वीर बहादुर सिंह/9616107197)
सोनभद्र: जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना रायपुर पुलिस ने अपनी ही साली का बहला फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी जीजा को डोरिया चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में स्थानीय पुलिस टीम लगातार मुकदमों की तफ्तीश में जुटी थी। थाना रायपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 124/2026 धारा 87, 35, 2, 352 बी.एन.एस. (BNS) के तहत नामजद आरोपी प्रदीप मिश्रा को पुलिस तलाश रही थी।आरोपी प्रदीप मिश्रा (पुत्र कमला शंकर मिश्रा), जो कि ग्राम कनेटी, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र का निवासी है, पर अपनी ही साली पूजा पाण्डेय (निवासी ग्राम रईया, थाना रायपुर) को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी (जीजा) प्रदीप मिश्रा को डोरिया चौराहे से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, अपहृत युवती पूजा पाण्डेय की बरामदगी पूर्व में ही सुरक्षित तरीके से की जा चुकी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:विजय कुमार चौरसिया (प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर), अजय पाण्डेय (उप निरीक्षक),अखिलेश कुमार (हेड कांस्टेबल)