कोन-(मुन्ना लाल जायसवाल)
मो0-9792806504
कोन(सोनभद्र)।स्थानीय कोन थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र चाचीकला के ग्राम चाचीकला कोन नकतवार मार्ग पर शनिवार की लगभग 8 बजे रात्रि में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वही पुत्री बाल बाल बच गई।जानकारी के अनुसार अपने ससुराल केवाल से धर्मशीला 36 वर्ष पत्नी देव कुमार निवासी केवाल अपनी पुत्री मीना 12 वर्ष के साथ अपने मायके चाची कला गांव पैदल ही जा रही थी की कोन की ओर से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन की चपेट में आ जाने के कारण धर्मशीला के सर मे गंभीर चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे आनन-फानन में नं 112 पीआरबी द्वारा एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोन लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, वहीं बारह वर्षीय पुत्री बाल बाल बच गई, पुत्री ने बताया कि पैदल मम्मी के साथ मामा के यहां जा रहे कि एक फोर व्हीलर गाड़ी जो तेज रफ्तार में था धक्का मारकर भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया गया है वाहन की तलाश की जा रही है। वही ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के बाद मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण पीआरडी व एम्बुलेंस बुलाने में भी काफी समय लग गया।